डाक मण्डल सोलन की ओर से ग्राम पंचायत छौवशा (वाकनाघाट) में आधार शिविर लगाया गया

डाक मण्डल सोलन

Last Updated on January 15, 2025 by Ankur Sood

सोलन डाक मण्डल की ओर से ग्राम पंचायत छौवशा में आधार शिविर लगाया गया।
शिविर में स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड अपडेट करने और नए आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की गई।

Solan Postal Division organized Aadhaar camp in Waknaghat

सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में शाम तक कुल 65 आधार कार्ड अपडेट किए गए। इससे पहले लोगों को यहां से आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सोलन या कंडाघाट जाना पड़ रहा था जिससे उनके समय व धन दोनों की बर्बादी होती थी।

Solan Postal Division organized Aadhaar camp in Waknaghat

अधीक्षक सोलन डाक मण्डल श्री संदीप धर्मानी जी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधित सेवाएं उनके निकटतम स्थान पर उपलब्ध कराना है। सोलन डाक मंडल द्वारा आधार के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकें एवं जो नागरिक अभी तक आधार से वंचित हैं, वे अपना आधार बनवा सकें।

इसी के साथ अधिक्षिक डाकघर श्री संदीप धर्मानी जी ने बताया की तुंडल पंचायत कंडाघाट में भी 17 जनवरी 2025 को आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसके लिए उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया हैं की अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाए व साथ ही यह भी बताया कि भविष्य में किसी भी पंचायत में आधार शिविर लगाने के लिए अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरून से  संपर्क  करें 

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *