Last Updated on November 9, 2024 by Ankur Sood
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Himachal Pradesh के Baddi सहित अन्य 10 स्थानों पर बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुगलानी समूह की कंपनियों, सुपर मल्टीकलर प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड और इन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, और उनके निदेशकों सुनील और सुमन गुगलानी समेत अन्य पर हुई है। इन कंपनियों द्वारा दो बैंकों से धोखाधड़ी करने के कारण बैंकों को 125.40 करोड़ और 53.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन कंपनियों का व्यवसाय मल्टीकलर ऑफसेट प्रिंटिंग और कंप्यूटर स्टेशनरी के क्षेत्र में था।
ED की जांच के दौरान, Baddi के अलावा Chandigarh, Panchkula (Haryana), Mohali, Amritsar (Punjab, Delhi और Ahmedabad (Gujrat) में स्थित 11 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक (Canara Bank), एसबीआई (SBI),आईसीआईसीआई (ICICI) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) को मिलाकर कुल 179.28 करोड़ रुपये का जानबूझकर नुकसान पहुँचाया। इन कंपनियों ने ऋण प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
ED की तलाशी में कई नए बैंक खातों का पता चला और इस दौरान 3 लाख रुपये की नकदी, आपराधिक दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।



