Last Updated on November 17, 2024 by Ankur Sood
Dharamshala. Himachal Pradesh के Narwana में शनिवार को Dhauladhar Paragliding Accuracy Cup की भव्य शुरुआत हुई। इस रोमांचक इवेंट में भारत समेत 13 देशों के कुल 107 Paraglider Pilot हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें दो महिला Pilots भी शामिल हैं। साथ ही, Indian Army and Air Force की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। Event का शुभारंभ Narwana Takeoff Site पर विधिवत हवन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
पहले दिन प्रतिभागियों ने न केवल अभ्यास किया, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण भी सुनिश्चित किया। इस आयोजन का संचालन Adventure Sports Federation of Himachal Pradesh (ASF) and Narwana Adventure Club द्वारा किया जा रहा है।
International Event के लिए तैयार हो रही नरवाना साइट
कार्यक्रम के निदेशक Rohit Agarwal ने कहा कि Narwana की Takeoff and Landing Site Paragliding Accuracy के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि अगले साल यहां Pre-World Cup आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। रोहित ने कहा कि साइट पर सुविधाएं धीरे-धीरे बढ़ रही हैं, और नई लैंडिंग साइट भी तैयार की जा रही है।
Aero Club of India के पैराग्लाइडिंग कमीश्नर Aero Club of Indiaने सुझाव दिया कि नरवाना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इवेंट के लिए विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप क्लास वन प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट टेकऑफ और लैंडिंग सुविधाओं की जरूरत है, और इस दिशा में राज्य सरकार और एयरो क्लब ऑफ इंडिया लगातार काम कर रहे हैं।”
Alisha Katoch: भारत की पहली महिला एक्यूरेसी पैराग्लाइडर
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची हिमाचल प्रदेश की Alisha Katoch ने विशेष ध्यान खींचा। अलीशा देश की पहली महिला पैराग्लाइडर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय एक्यूरेसी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच पदक जीत चुकी हैं।
अलीशा ने बताया कि उन्होंने 2019 में पैराग्लाइडिंग शुरू की और 2021 से इस क्षेत्र में पूर्ण रूप से सक्रिय हो गईं। हाल ही में कजाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने तीन पदक अपने नाम किए। अलीशा महाराष्ट्र के पैराग्लाइडिंग स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और इस प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
Nepal के Aman Thapa: गत विजेता का अनुभव
पिछले साल के विजेता नेपाल के अमन थापा भी इस बार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल स्पर्धा का स्तर बढ़ा है और भारतीय पायलट लगातार अपने कौशल में सुधार कर रहे हैं। पहली बार कजाकिस्तान की टीम से मुकाबला होगा, और वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।



