Pushpa 2: The Rule का धमाकेदार Trailer लॉन्च – Allu Arjun की ‘Wildflower’ अंदाज में वापसी

Pushpa 2: The Rule's explosive trailer launched - Allu Arjun returns in 'Wildflower' style

Last Updated on November 17, 2024 by Ankur Sood

Pushpa 2: The Rule का Trailer रविवार, 17 नवंबर को बिहार के पटना में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। यह ट्रेलर एक्शन, रोमांस और थ्रिल से भरपूर मनोरंजक कहानी का वादा करता है।

Allu Arjun और Rashmika का दमदार प्रदर्शन

फिल्म के ट्रेलर में Allu Arjun फिर से अपने आइकॉनिक किरदार Red Sandalwood Smuggler” Pushpa Raaj के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, Rashmika Mandana उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में ड्रामा, रहस्य, एक्शन, म्यूजिक, रोमांस और संस्कृति का शानदार मेल देखने को मिलता है। इस बार कहानी में एक और बड़ा और खतरनाक विलेन भी पेश किया गया है।

Fahadh Faasil के किरदार में नयापन

पहले भाग ‘Pushpa The Rise’ में फहाद फासिल का रोल सीमित था, लेकिन इस बार वह ट्रेलर में काफी मजबूत और प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। उनके किरदार और पुष्पा के बीच टकराव ट्रेलर को और रोमांचक बनाता है।

डायलॉग्स की बात करें तो यह ट्रेलर कई Whistle-Worthy डायलॉग्स से भरा हुआ है। ऑलू अर्जुन का आइकॉनिक डायलॉग इस बार नए अंदाज में सुनाई देता है.

Pushpa 2 Release Date: कब होगी धमाकेदार एंट्री

film Pushpa 2 The Rule का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है, और इसेMythri Movie Makers and Sukumar Writings द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। पुष्पा: द राइज की जबरदस्त सफलता के बाद, यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *