Dharamshala में धौलाधार Paragliding Accuracy World Cup, 70 पायलट्स ने किया पंजीकरण

Dharamshala में धौलाधार Paragliding Accuracy World Cup, 70 पायलट्स ने किया पंजीकरण

Last Updated on November 11, 2024 by Ankur Sood

Dharamshala News: स्पोर्ट्स सिटी धर्मशाला के पास नरवाणा में आयोजित धौलाधार पै Paragliding Accuracy World Cup में अब सिर्फ सात दिन शेष हैं। 16 से 20 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए अब तक 70 पायलट्स ने पंजीकरण करवा लिया है।

इसी के साथ, आयोजकों ने नरवाणा रोड के पास एक नई लैंडिंग साइट विकसित करना शुरू कर दिया है, जिससे अगले साल और भी बड़े आयोजन की संभावनाएं बन रही हैं। पिछली बार भी यहां Paragliding Pre-Accuracy World Cup का सफल आयोजन हुआ था, जिसमें देश-विदेश के पायलट्स ने हिस्सा लिया था।

मौजूदा लैंडिंग साइट खेतों में होने के कारण नई लैंडिंग साइट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले साल से नरवाणा Paragliding साइट की लोकप्रियता बढ़ी है। यूक्रेन और रूस के पायलट्स की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन निर्णय लेती है कि किन पायलट्स को अनुमति मिलनी चाहिए।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *