Last Updated on December 5, 2024 by Ankur Sood
Himachal Pradesh. हिमाचल प्रदेश ने खेलों में अपना परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 21 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सम्मानित करते हुए कुल 14.77 करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की।
Nishad Kumar को मिला सबसे बड़ा इनाम
ऊना जिले के Nishad Kumar ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए 7.80 करोड़ रुपये का पुरस्कार हासिल किया। Nishad Kumar ने टोक्यो पैरालंपिक 2022 और पेरिस पैरालंपिक 2024 में रजत पदक जीते, जबकि पैरा एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण और वर्ल्ड गेम्स पुर्तगाल 2022 में रजत पदक अपने नाम किया।
Ajay Kumar को 2.50 करोड़ का इनाम
Mandi के अजय कुमार, जिन्होंने पैरा एशियन गेम्स चीन 2023 में रजत पदक जीता था, को 2.50 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई।
कबड्डी खिलाड़ियों को भी बड़ा सम्मान
सिरमौर की Ritu Negi, जिन्होंने एशियन गेम्स चीन 2023 में स्वर्ण और जकार्ता 2018 में रजत पदक जीता, को 33.32 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह सिरमौर की Pushpa, Sushma और बिलासपुर की Nidhi Sharma को भी 33.32 लाख रुपये की राशि से नवाजा गया।
Handball और Boccia Games के खिलाड़ी भी सम्मानित
बिलासपुर की Handball players Diksha, Shalini Thakur, Priyanka Thakur, Mithali Sharma and Bhavana को 3-3 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। मंडी की Anjali Devi को बोशिया पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 3 लाख रुपये का इनाम दिया गया।
खेलों में बढ़ रही हिमाचल की धाक
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी देश का मान बढ़ा रहे हैं। यह सम्मान उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। हिमाचल सरकार ने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने का वादा किया, जिससे आने वाले समय में प्रदेश से और भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें।



