शिमला में BJYM का ‘समोसा’ मार्च, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना: Himachal Samosa Vivad

BJYM's 'Samosa' march in Shimla, targets Sukhu government

Last Updated on November 10, 2024 by Ankur Sood

शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए अनोखे अंदाज में ‘समोसा मार्च’ निकाला। हिमाचल प्रदेश में समोसे पर चल रही राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है, और विपक्ष इस मुद्दे पर जांच की मांग कर सरकार को घेरने में जुटा हुआ है।

शनिवार को भाजयुमो ने शिमला में इस मार्च का आयोजन किया, जहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और लोगों के बीच समोसे भी बांटे गए। दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, और वे समोसे जैसे मामूली मुद्दों का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि यह विरोध केवल एक बचकाना और आधारहीन राजनीतिक चाल है।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *