Last Updated on December 13, 2024 by Ankur Sood
IRCON INTERNATIONAL LTD ने 2024 के लिए Finance Assistant पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 2 पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को ₹45,000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
IRCON Recruitment 2024: पद और योग्यता
- पद का नाम: फाइनेंस असिस्टेंट
- कुल पद: 02
- योग्यता: B.Com या M.Com (कम से कम 55% अंकों के साथ) या CA (Inter)/CMA (Inter)।
- अनुभव: अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन, रिटर्न फाइलिंग, और ऑडिटिंग में न्यूनतम 4 साल का अनुभव अनिवार्य। रेलवे या PSU में अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष।
IRCON Recruitment 2024: वेतन
चयनित उम्मीदवारों को ₹45,000 प्रति माह का फिक्स्ड कंसॉलिडेटेड वेतन मिलेगा।
IRCON Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और/या लिखित परीक्षा शामिल होगी।
IRCON Recruitment 2024: पोस्टिंग स्थान और कार्यकाल
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग पंजाब (SC-1) और मध्य प्रदेश (OBC-1) में होगी। यह नियुक्ति एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होगी।
IRCON Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार A4 साइज के पेपर पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करें। इसे “JGM/HRM, Ircon International Ltd., C-4, District Centre, Saket, New Delhi – 110017” पर भेजें। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करें।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी, 2025।
- समय पर आवेदन करें, क्योंकि देर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस सुनहरे मौके को न गंवाएं, जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं!



