Prayagraj में किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jagadguru Himangi Sakhi attacked in Prayagraj

Last Updated on February 9, 2025 by Ankur Sood

Prayagraj. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु Himangi Sakhi पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले में उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला प्रयागराज के सेक्टर 8 स्थित कैंप में घटित हुआ, जहां हिमांगी सखी पर हमला किया गया।

ममता कुलकर्णी के विरोध से जुड़ा मामला?

इस घटना को ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का जमकर विरोध किया था। इसको लेकर उन्होंने लक्ष्मी नारायण पर हमला बोला था। अब इसी मुद्दे को लेकर उन पर यह जानलेवा हमला हुआ है।

Source : X

हॉकी, तलवार और त्रिशूल से हुआ हमला

Himangi Sakhi ने बताया कि जब वह अपने सेवादारों के साथ कैंप में मौजूद थीं, तभी अचानक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 10-12 गाड़ियों में करीब 40-50 लोगों के साथ वहां पहुंचीं। उनके हाथों में हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड, तलवार, फरसा, लाठी-डंडे, त्रिशूल और असलहे थे।

आरोप है कि लक्ष्मी नारायण और उनके समर्थकों ने हिमांगी सखी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया, जिसके बाद उनके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हिमांगी सखी ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सेवादारों ने हमलावरों से रहम की भीख मांगी, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट जारी रखी।

10 लाख रुपये और सोने के आभूषण लूटने का आरोप

हमले के बाद घायल हिमांगी सखी ने 10 लाख रुपये और सोने के जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने हिमांगी सखी का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि हमले में कौन-कौन शामिल था और इसके पीछे क्या वजह थी।

किन्नर अखाड़े में बढ़ सकता है विवाद

इस हमले के बाद किन्नर अखाड़े में गुटबाजी और विवाद और अधिक बढ़ सकता है। पहले भी कई बार अखाड़े में सत्ता संघर्ष की बातें सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और आगे क्या फैसला लिया जाता है।

Also Read:

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *