Kangana Ranaut की 100 वर्षीय नानी का निधन: ब्रेन स्ट्रोक के बाद बिस्तर पर थीं”

Kangana Ranaut's 100-year-old grandmother passes away: Was bedridden after brain stroke

Last Updated on November 10, 2024 by Ankur Sood

अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद Kangana Ranaut की 100 वर्षीय नानी इंद्री देवी ठाकुर का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह लंबे समय से बिस्तर पर थीं। शनिवार को उनके ननिहाल सरकाघाट के सधोट गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने नानी के निधन की खबर साझा की और भावुक श्रद्धांजलि दी।


Kangana Ranaut's 100-year-old grandmother passes away: Was bedridden after brain stroke

Kangana Ranaut ने अपनी नानी को याद करते हुए लिखा कि उनका संघर्ष और धैर्य हमेशा हमारे जीवन में रहेगा। Kangana ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी नानी ने पांच बच्चों को बेहतरीन परवरिश दी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कंगना ने लिखा कि उनकी नानी का कद और स्वास्थ्य उनकी विरासत का हिस्सा है, और उनके गुण हमेशा हमारे डीएनए में जीवित रहेंगे।

Kangana पिता अमरदीप रनौत ने भी बताया कि उनकी सास ने सादगी भरा जीवन जीते हुए अपने परिवार के सभी सदस्यों को आगे बढ़ने का हौसला दिया। उन्होंने अपने पांचों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर समाज में ऊंचा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *