Last Updated on November 19, 2024 by Ankur Sood
NIT Hamirpur.एनआईटी हमीरपुर ने अपने 14 विभागों में Phd Program के लिए 127 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों की सूची छह दिसंबर को जारी की जाएगी।
NIT Hamirpur Recruitment 2024: Dates of exam and interview
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 11 दिसंबर को आयोजित होंगे। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नतीजे 17 से 20 दिसंबर के बीच जारी किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को छह और सात जनवरी 2025 को फीस जमा कर प्रथम सेमेस्टर के लिए पंजीकरण करना होगा।
सीटों का विभागवार विवरण
Phd के लिए सबसे अधिक 22 सीटें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में हैं। अन्य विभागों में सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- सिविल इंजीनियरिंग: 10 सीटें
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 11 सीटें
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 21 सीटें
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 13 सीटें
- केमिकल इंजीनियरिंग: 14 सीटें
- मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग: 4 सीटें
- फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस: 4 सीटें
- मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग: 4 सीटें
- केमेस्ट्री: 4 सीटें
- वास्तुकला (आर्किटेक्चर): 13 सीटें
- सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज: 3 सीटें
- ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस: 2 सीटें
- मैनेजमेंट स्टडीज: 2 सीटें
आवेदन प्रक्रिया
NIT Hamirpur की कुलसचिव डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 11 दिसंबर को होगी, और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी 2025 से नए सेमेस्टर की शुरुआत होगी।
आवेदन का सुनहरा मौका
पीएचडी में दाखिले की यह प्रक्रिया छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है, जो उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। उम्मीदवार एनआईटी हमीरपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



