गौशाला में घुसे Leopard ने दो भेड़ों को मार डाला, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Leopard entered the cowshed and killed two sheep, forest department did safe rescue

Last Updated on November 9, 2024 by Ankur Sood

वन परिक्षेत्र पनारसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलाकाशना के जला गांव में एक तेंदुआ (Leopard) बीती रात एक गौशाला में घुस गया। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब तेंदुआ गौशाला में प्रवेश करते ही अचानक दरवाजा बंद हो गया। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर गौशाला के दरवाजे को और मजबूती से बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी।

Leopard entered the cowshed and killed two sheep, forest department did safe rescue

पनारसा वन विभाग की टीम ने रात करीब 2 बजे घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत वाइल्ड लाइफ कुल्लू की टीम को इसकी सूचना दी। वाइल्ड लाइफ कुल्लू की टीम सुबह पहुंची और तेंदुए (Leopard) को ट्रैंकुलाइज़र की मदद से बेहोश कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जांच के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया।

Leopard entered the cowshed and killed two sheep, forest department did safe rescue

डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने बताया कि गौशाला में कुल चार भेड़ें थीं, जिनमें से तेंदुए ने दो को मार दिया, जबकि दो सुरक्षित रहीं। नर तेंदुए (Leopard) की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच मानी जा रही है।

जैसे ही घटना की सूचना मिली, संबंधित खंड अधिकारी उम्मीद सिंह और वन रक्षक सुरभि रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सुबह बचाव कार्य में कुल्लू वन्यजीव प्रभाग की टीम, जिसमें डॉ. सुब्रमण्यम, चमन लाल, देश राज, जय प्रकाश और कमल शामिल थे, ने लगभग दो घंटे के प्रयासों के बाद सफलतापूर्वक तेंदुए को रेस्क्यू किया। बचाव अभियान के दौरान डीएफओ वाइल्ड लाइफ कुल्लू राजेश और एसीएफ नवजोत सिंह भी मौजूद रहे।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *