Last Updated on November 16, 2024 by Ankur Sood
Portugal के महान फुटबॉल खिलाड़ी Cristiano Ronaldo ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शुक्रवार, 15 नवंबर को Poland के खिलाफ हुए UEFA Nations League Match में Ronaldo ने दो शानदार गोल दागे। उनके साथ Rafael Leo, Bruno Fernandes and Pedro Neto के गोलों ने Portugal को एक बड़ी 5-1 की जीत दिलाई। खासतौर पर Ronaldo का 87वें मिनट में किया गया बाइसिकल किक गोल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मैच का मुख्य आकर्षण बन गया।
Portugal का धमाकेदार प्रदर्शन
Raphael Leo ने घंटेभर के अंदर शानदार हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद 72वें मिनट में Ronaldo ने एक सटीक पेनल्टी के जरिए बढ़त को दोगुना कर दिया। पुर्तगाल ने आठ मिनट के अंदर तीन और गोल करते हुए पोलैंड पर दबदबा बनाया। ब्रूनो फर्नांडिस और पेड्रो नेटो ने क्रमशः तीसरा और चौथा गोल किया, जबकि रोनाल्डो ने अपना दूसरा गोल बाइसिकल किक के जरिए किया।

Poland की संघर्षपूर्ण पारी
Poland ने मैच की शुरुआत अच्छी की थी, और पहले हाफ में उनकी आक्रामकता दिखी। कप्तान रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की गैरमौजूदगी के बावजूद, उन्होंने पुर्तगाल को दबाव में रखा। 12वें मिनट में बार्टोज़ बेरेज़िन्स्की का हेडर और 25वें मिनट में क्रिज़टॉफ ज़ालेव्स्की का शक्तिशाली शॉट पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बचा लिया। हालांकि, दूसरे हाफ में पोलैंड की ऊर्जा कम पड़ गई।
Coach Roberto Martinez का बयान
Portugal के Coach Roberto Martinez ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, “पहला हाफ निराशाजनक था। हमने अपना फोकस खो दिया था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम ने शानदार वापसी की। हमने अपनी मानसिकता बदली, आक्रमण तेज किया, और एकजुट होकर खेला। पोलैंड को हमने ज्यादा खेलने का मौका नहीं दिया।”
Nations League में Portugal का दबदबा
इस जीत के साथ Portugal ने 13 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया। दूसरे स्थान पर मौजूद Croatia 6 अंकों से पीछे है, जो Scotland से 1-0 से हार गया। पोलैंड अब चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और स्कॉटलैंड के बराबर है।
Ronaldo का Bicycle Kick और उनकी उपलब्धि
Ronaldo का Bicycle Kick न केवल मैच की हाईलाइट रहा, बल्कि उनके करियर के यादगार गोलों में से एक बन गया। इस गोल के साथ, उनके अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या बढ़कर 135 हो गई।
Portugal की जीत के मायने
2019 के नेशंस लीग चैंपियन पुर्तगाल ने लगातार चौथी बार प्रतियोगिता के शीर्ष दो में जगह बनाई है। अब क्वार्टर फाइनल में उनकी निगाहें एक और खिताब जीतने पर टिकी हैं।



