Last Updated on November 16, 2024 by Ankur Sood
2024 के सबसे बहुप्रतीक्षित बॉक्सिंग मुकाबले में youtuber से Boxer बने Jake Paul ने 58 वर्षीय दिग्गज Mike Tyson को 79-73 के स्कोर के साथ हरा दिया। यह ऐतिहासिक मुकाबला शनिवार को AT&T Stadium of Texas में आयोजित हुआ। 27 वर्षीय Jake Paul ने अपनी फुर्ती और बेहतरीन रणनीति के दम पर Mike Tyson को मात दी, जिनकी उम्र और धीमी प्रतिक्रियाएं इस मुकाबले में साफ नजर आईं।
मुकाबले की शुरुआत और Jake Paul की जीत
Mike Tyson ने पहले दो राउंड में जोरदार प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन Jake Paul ने अपनी सटीक रणनीति और धैर्य के बल पर मैच में पकड़ बना ली। आठ राउंड के इस मुकाबले में टायसन थके हुए नजर आए, जबकि जेक ने अपनी ऊर्जा को पूरे मैच के दौरान बरकरार रखा।
फाइट के बाद दिखा आपसी सम्मान
मुकाबले के बाद जेक पॉल ने माइक टायसन को ‘G.O.A.T’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) कहा, जबकि माइक टायसन ने जेक पॉल को एक “बेहतरीन फाइटर” बताया। जेक पॉल ने मैच के अंतिम क्षणों में माइक टायसन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सामने झुककर सलामी दी।
मुकाबले में भारी पुरस्कार राशि
फोर्ब्स के अनुसार, इस मुकाबले के लिए माइक टायसन को $20 मिलियन (लगभग ₹165 करोड़) और जेक पॉल को $40 मिलियन (लगभग ₹330 करोड़) की भारी भरकम राशि मिलेगी।
अन्य मुकाबलों के परिणाम
- Katy Taylor ने Amanda Serrano को हराकर IBF, WBA, WBC, और WBO खिताब अपने नाम किए।
- भारत के Neeraj Goyat ने मुख्य Undercard fights में Brazil के Winderson Nunes को छह राउंड के मुकाबले में 59-55 और 60-54 के स्कोर के साथ हराया।
- Mario Barrios ने Mario Barrios को हराकर WBC Welterweight खिताब बरकरार रखा।



