Baba Balak Nath Mandir Trust में बकरा नीलामी घोटाले की जांच

https://himachalbulletins.in/investigation-of-goat-auction-scam-in-baba-balak-nath-mandir-trust/

Last Updated on November 13, 2024 by Ankur Sood

Hamirpur. Himachal Pradesh के सिद्ध Baba Balak Nath Mandir ट्रस्ट में बकरों की नीलामी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नीलामी प्रक्रिया में अनियमितताओं के चलते जांच के पहले ही दिन जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच के लिए विजिलेंस जांच की सिफारिश भी कर दी है। बुधवार को मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने मंदिर परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को उचित सुधार के निर्देश दिए।

31 बकरे 60 हजार में नीलाम, उठे सवाल

Baba Balak Nath Mandir ट्रस्ट ने पिछले शनिवार को 31 बकरों की नीलामी की थी, जिससे ट्रस्ट को कुल 60 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। इस नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं, और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं बड़सर एसडीएम राजेंद्र गौतम ने मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विजिलेंस के एसपी मंडी को पत्र लिखा है।

तहसीलदार को सौंपी विभागीय जांच

नीलामी से जुड़ी विभागीय जांच का कार्य तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी को सौंपा गया है। विजिलेंस जांच की सिफारिश के बाद उम्मीद है कि मामले में सही तथ्यों का पता चल सकेगा। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने पुष्टि की कि विजिलेंस जांच की सिफारिश एसडीएम बड़सर द्वारा की गई है और इसके लिए विजिलेंस को आधिकारिक पत्र भेजा गया है।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।

    मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।

    आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *