Panoramic Vista dome: Shimla Railway पर 360 डिग्री व्यू वाली ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा

Panoramic Vista dome: Trial of 360 degree view train completed on Shimla Railway

Last Updated on November 24, 2024 by Ankur Sood

Shimla: Kalka – Shimla World Heritage Railway Track पर शनिवार को पैनोरमिक Vista dome Train का अंतिम ट्रायल किया गया। यह ट्रेन Shimla Railway Station से सुबह करीब 11:50 बजे कालका के लिए रवाना हुई। निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते ट्रेन 20 मिनट देरी से रवाना हुई।

सात कोच वाली यह ट्रेन ट्रायल के दौरान 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गई, जो इस ट्रैक पर अन्य ट्रेनों की रफ्तार के समान है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और रेल बोर्ड के अधिकारी इस ट्रायल में मौजूद रहे।

ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर हो रही जांच

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल के दौरान ट्रेन को अलग-अलग स्थानों पर रोककर जांच की गई। इन निरीक्षणों के आधार पर चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) अपनी रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपेंगे।

24 नवंबर तक चलेगा ट्रायल

यह ट्रायल 24 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा। सीसीआरएस की रिपोर्ट के बाद ही रेल मंत्रालय इस ट्रेन को नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लेगा।

यात्रियों को मिलेगा अनोखा अनुभव

पैनोरमिक विस्ताडोम कोच में ग्लास रूफ, बड़ी खिड़कियां और 360 डिग्री व्यू की सुविधा होगी, जो यात्रियों को कालका-शिमला के मनमोहक दृश्यों का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रेन खासतौर पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Author

  • Ankur Sood

    नमस्कार! मैं अंकुर सूद, और मैं हिमाचल बुलेटिन्स के लिए लेखन करता हूं। मेरी विशेष रुचि ऑटोमोबाइल तकनीक, नौकरी संबंधित सूचनाओं, खेल, और हिमाचल की ताजा खबरों में है।

    मेरी कोशिश रहती है कि मेरे लेख पाठकों को उपयोगी और नई जानकारी प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश से जुड़ी ताजा अपडेट, नई तकनीक की बातें, करियर के अवसर, और खेल जगत की रोमांचक खबरें आप तक पहुंचाने का मेरा यह प्रयास जारी रहेगा।

    आपके सुझाव और विचार मेरे लिए बेहद मूल्यवान हैं।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *